बच्चों की सेहत के लिए रायपुर आयुर्वेद कॉलेज में विशेष पहल, स्वर्णप्राशन से संवर रहा नौनिहालों का भविष्य..

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर। शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय और चिकित्सालय के कौमारभृत्य विभाग में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कुल 2,980 बच्चों को स्वर्णप्राशन संस्कार का लाभ मिला।

इस स्वास्थ्य शिविर में शहरभर से पहुंचे अभिभावकों ने काफी दिलचस्पी दिखाई और बच्चों को लेकर पहुंचे। जानकारों के अनुसार, आयुर्वेद में स्वर्णप्राशन को बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद असरदार माना जाता है। नियमित रूप से यह संस्कार कराने से बच्चों की स्मरण शक्ति, बौद्धिक क्षमता और इम्युनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग के समन्वयक लवकेश चंद्रवंशी और व्याख्याता सत्यवती राठिया के साथ-साथ पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों और इंटर्न्स की टीम ने अहम भूमिका निभाई। कॉलेज प्रबंधन ने भविष्य में भी बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस तरह के आयोजनों को लगातार जारी रखने का संकल्प लिया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments