google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर छाया भारतीय वायु सेना का शौर्य.....

2 minutes ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के गौरवशाली अवसर पर नवा रायपुर के सेंध लेक का आसमान भारतीय वायु सेना के अदम्य शौर्य, साहस और अद्भुत उड़ान कौशल का साक्षी बना। राज्योत्सव के तहत आयोजित इस भव्य एयर-शो में राज्यपाल रमेन डेका मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान भारतीय वायु सेना की विश्वप्रसिद्ध सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम, आकाशगंगा स्काईडाइविंग टीम और गरुड़ कमांडोज के जांबाजों ने अपने साहसिक करतबों से उपस्थित जनसमूह को रोमांचित कर दिया।


एयर-शो के मुख्य आकर्षण:

  • आकाशगंगा टीम की साहसिक स्काईडाइविंग: कार्यक्रम की शुरुआत आकाशगंगा टीम के जांबाजों द्वारा खुले आसमान से छलांग लगाकर की गई। पैराशूट्स को नियंत्रित करते हुए उन्होंने सेंध लेक के सामने एकदम सटीक लैंडिंग कर उच्चस्तरीय प्रशिक्षण का परिचय दिया।


  • गरुड़ कमांडोज का हैरतअंगेज प्रदर्शन: कमांडोज ने 8 हजार फीट की ऊंचाई से पैराशूट लैंडिंग और एमआई-17 हेलीकॉप्टर से स्लिदरिंग का प्रदर्शन किया। रेस्क्यू और कॉम्बैट ऑपरेशन के इस शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया।


  • सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम का अद्भुत करतब: ग्रुप कैप्टन अभिजीत कुमार के नेतृत्व में पांच हेलीकॉप्टरों ने आसमान में आकर्षक फॉर्मेशन और रोमांचकारी 'क्रॉसओवर' करतब दिखाए। इस दौरान कॉकपिट से गूंजे लोकप्रिय उद्घोष ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ ने दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया।


  • तिरंगे की मनमोहक छटा: कार्यक्रम के अंतिम चरण में 'वंदे मातरम्' की गूंज के बीच तिरंगे की मनमोहक फॉर्मेशन प्रस्तुत की गई, जिसने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।


इस भव्य आयोजन में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल सहित कई गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html