google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हो रहा था ये गलत काम, 5 महिला समेत 16 गिरफ्तार...

Nov 20, 2023
2 min read































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नोएडा में एसटीएफ और नोएडा पुलिस टीम ने एक और फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए अमेरिका नागरिकों से ठगी करने वाले पांच महिलाओं समेत 16 को धर दबोचा है। इस कॉल सेंटर का भंडाफोड़ एसटीएफ और नोएडा के फेस 1 पुलिस ने रविवार को किया है। दरसअल, अमेरिका के एक नागरिक ने शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायत में बताया गया कि नितिन श्रीवास्तव द्वारा चलाए जा रहे कॉल सेंटर के माध्यम से कॉल कर धोखाधड़ी करते हुए उनके बैंक ऑफ अमेरिका के अकाउंट से पैसा हांगकांग के अकाउंट नंबर में ट्रांसफर किया गया है।


इस शिकायत के बाद एसटीएफ इस कॉल सेंटर की तलाश में जुट गई। एसटीएफ ने छापेमारी करते हुए नोएडा के थाना फेस वन क्षेत्र के अंतर्गत स्थित जी 68 थर्ड फ्लोर फेस वन पर अवैध रूप से चल रहे कॉल सेंटर से 16 लोगों को धर दबोचा। इस दौरान पुलिस ने नितिन श्रीवास्तव के पार्टनर लव कुश को भी गिरफ्तार कर लिया। लव कुश ने पूछताछ में बताया कि वह 2012 में नितिन के साथ प्रॉपर्टी का काम करता था। नितिन ने उसे बताया था कि वह करीब 5 साल से फर्जी कॉल सेंटर चला रहा है। इस दौरान उसने बताया कि अमेरिका की नागरिकों का डेटा जिसमें नाम, पता, फोन नंबर एवं सोशल सिक्योरिटी नंबर होता है, का पता लगाने के बाद वह अमेरिका के सर्विस प्रोवाइडर की जानकारी एकत्रित करते है और फिर अपने कॉल सेंटर से मोबाइल धारक को इस सर्विस प्रोवाइडर की तरफ से फर्जी कॉल करते हैं।


उसने पूछताछ में आगे बताया कि नितिन पेमेंट मोड टेलीग्राम चैनल में डार्क वेब से लेता है और उसके बदले में कमीशन लोकल बिटकॉइन पेज के जरिए यूएसडीसी में पे-कार्ड से होता है और हांगकांग में पैसा ज्यादातर केस में इन तक पहुंचता है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html