google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भय और भ्रष्टाचार के माहौल से कवर्धा को निकालने के लिए यह मुक्ति संग्राम है- विजय शर्मा...

Oct 17, 2023
1 min read








































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

कवर्धा । चुनाव धीरे-धीरे अपने रंग में रंगने लगा है,चुनाव प्रचार-प्रसार को गति देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय शर्मा ने बरहट्टी,अमरौडी,रौचन,हाथीडोब,डंगनिया,महराजपुर सहित दर्जनों ग्रामो में संघन जनसंपर्क किया । इस दौरान ग्रामीणों ने विजय शर्मा का आत्मीय स्वागत किया। नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से भी विजय शर्मा ने ग्रामीणों से संपर्क किया ।

इस दौरान नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा विगत 5 वर्षों में चाहे कोई सरपंच हो,या व्यापारी या फिर आम आदमी सभी ने भय,दबाव और भ्रष्टाचार का जो वातावरण देखा है ,कैसे-कैसे लोगो को मजबूर कर रायपुर दरबार तक बुलाया गया और जबरदस्ती काँग्रेस प्रवेश कराया गया सभी ने देखा और सहा है । आचार संहिता लगने के बाद ही लोगो ने चैन की सांस ली है अब बहुत से लोग वापस भाजपा में घर वापसी कर रहे है । सबकी एक ही पीड़ा है परिवार, व्यापार,नॉकरी की मजबूरी में लोगो ने भय और आतंक के माहौल में समय काटा है ।


उन्होंने कहा 2023 का यह चुनाव सिर्फ विधानसभा के लिए विधायक चुनने के लिए नही है यह चुनाव कवर्धा को भय मुक्त ,विकासशील कवर्धा बनाने के लिए मुक्ति संग्राम है ।

कवर्धा की जनता ने ठान लिया है कवर्धा को अशांत माहौल देने वाले काँग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को जहाँ से आये है वहाँ तक पहुंचा कर ही मानेंगे ।


काँग्रेस ने महिलाओं बुजुर्गों को ठगने का काम किया है । गरीबो के सर से आवास छिनने का काम किया है । उन्होंने व्यापक जनसमर्थन ,आत्मीय स्वागत के लिए ग्रामीणों का आभार जताया ।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html