युवा पीढ़ी देश का मजबूत भविष्य: सरदार पटेल की जयंती पर विधायक पुरन्दर मिश्रा का आह्वान...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर: राजधानी के गुजराती स्कूल में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस विशेष आयोजन में उत्तर क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके देश के प्रति समर्पण को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति से देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर मजबूत भारत की नींव रखी थी। उनका पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, एकता और अनुशासन का संदेश देता है।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उन्होंने बच्चों को शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति को जीवन का मुख्य आधार बनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने की अपील करते हुए एक स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments