शिक्षकों की मांग को लेकर NH-53 पर 1 घंटे से ज्यादा रहा चक्काजाम....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
पिथौरा:- शिक्षकों की पदस्थापना की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने भगतदेवरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-53 (NH-53) पर चक्काजाम कर दिया। ग्राम ढोढरकसा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में लंबे समय से जारी शिक्षकों की भारी कमी का मुद्दा आखिरकार बुधवार को सड़क पर आ गया। लगभग 1 घंटे 20 मिनट तक चले इस प्रदर्शन के कारण हाइवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।
11 दिनों से चल रहा था आंदोलन, 6 में से पदस्थ थे केवल 2 शिक्षक
ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में शिक्षकों के 6 पद स्वीकृत हैं, लेकिन केवल 2 शिक्षक ही कार्यरत थे। इसके चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई, खासकर गणित, अंग्रेजी और आर्ट्स जैसे मुख्य विषयों की शिक्षा बुरी तरह प्रभावित हो रही थी। इस समस्या को लेकर ग्रामीण पिछले 11 दिनों से आंदोलनरत थे और स्कूल में तालाबंदी भी की थी। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम न उठाए जाने पर आखिरकार ग्रामीणों को एनएच-53 पर उतरकर चक्काजाम करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अफसर, दिया आश्वासन
चक्काजाम की सूचना मिलते ही एसडीएम बजरंग सिंह वर्मा, एसडीओपी अजीत ओगरे और जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) बी.एल. देवांगन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों व विद्यार्थियों से चर्चा कर उनकी मांगों को सुना और तत्काल समाधान की दिशा में पहल की।
2 शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था के बाद खुला चक्काजाम
जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. देवांगन ने बताया कि स्कूल में शिक्षकों की कमी को देखते हुए गणित विषय के व्याख्याता सहित दो शिक्षकों की तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है। इस नई व्यवस्था के बाद अब स्कूल में कुल 4 शिक्षक उपलब्ध हो गए हैं। अधिकारियों द्वारा मौके पर ही वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने के बाद ग्रामीणों ने संतुष्टि जाहिर की और चक्काजाम समाप्त कर दिया, जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल हो सका।
#PithoraNews #MahasamundNews #NH53 #ChakkaJam #EducationDepartment #ChhattisgarhNews #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments