डॉक्टर को दिखाने आए मरीज के हाथ में अचानक फटा मोबाइल.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक क्लिनिक के भीतर डॉक्टर को दिखाने पहुंचे मरीज के हाथ में अचानक मोबाइल फोन फट गया मोबाइल ब्लास्ट होते ही उसमें आग लग गई, जिससे वहां हड़कंप मच गया, गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और बड़ा हादसा टल गया।
बाल-बाल बचे नवजात बच्चे और मरीज
यह पूरी घटना ग्वालियर के 'दृष्टि स्किन एवं चाइल्ड क्लिनिक' की है, रविवार को एक मरीज डॉक्टर आशुतोष शर्मा को दिखाने पहुंचा था, इसी दौरान उसका मोबाइल फोन अचानक धमाके के साथ फट गया और उससे आग की लपटें उठने लगीं। सबसे चिंताजनक बात यह थी कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय क्लिनिक के अंदर कई नवजात बच्चे और अन्य मरीज भी मौजूद थे, अचानक हुई इस घटना से क्लिनिक में अफरा-तफरी और घबराहट का माहौल बन गया।
स्टाफ की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
हालाँकि, क्लिनिक के बाहर मौजूद स्टाफ ने तुरंत सक्रियता दिखाई और बिना देर किए पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। स्टाफ की इस तत्परता और सूझबूझ से आग ज्यादा नहीं फैली, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। इस दुर्घटना में किसी को भी कोई चोट नहीं आई है, यह पूरी घटना क्लिनिक में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। इस घटना ने एक बार फिर से मोबाइल फोन की बैटरी में खराबी, ओवरहीटिंग और उससे जुड़े संभावित खतरों को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments