google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रावघाट तक पहुंची पहली ट्रेन, बस्तर में बिछ रहा रेल नेटवर्क का नया जाल....

46 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ के रेल इतिहास में 20 अक्टूबर का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ, जब आजादी के बाद पहली बार बस्तर के रावघाट तक रेल सेवा पहुंच गई। दल्लीराजहरा–रावघाट रेल परियोजना के तहत ताड़ोकी से रावघाट तक 17.5 किलोमीटर लंबे नए खंड का उद्घाटन किया गया है।


इस महत्वपूर्ण रेल मार्ग के शुरू होने से दूरस्थ आदिवासी अंचल को मुख्यधारा से जोड़ने में बड़ी सफलता मिली है। इस परियोजना की कुल लागत करीब 1,628 करोड़ रुपये है। रावघाट से रायपुर तक चलने वाली मेमू यात्री सेवा के शुरू होने से स्थानीय निवासियों, विद्यार्थियों और कारोबारियों को सफर करने में आसानी होगी। लंबे समय से सड़क मार्गों पर निर्भर रहने वाले लोगों को अब आरामदायक यात्रा का नया साधन मिल गया है।


प्रदेशभर में रेल परियोजनाओं का विस्तार छत्तीसगढ़ में परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कुल 51 हजार 80 करोड़ रुपये की विभिन्न रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। खनिज संसाधनों से समृद्ध इस राज्य में नई रेल लाइनें बिछाने, मार्गों के दोहरीकरण और स्टेशनों के आधुनिकीकरण का काम तेजी से हो रहा है। केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में रेलवे के विकास के लिए 7,470 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में कई गुना अधिक है।


औद्योगिक और क्षेत्रीय विकास को रफ्तार लगभग 278 किलोमीटर लंबे खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा रेल कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इस मार्ग के बनने से बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग जैसे व्यस्त मार्गों पर यातायात का दबाव घटेगा। इसके अलावा कोयला, लौह अयस्क, इस्पात और सीमेंट उद्योगों को अपने उत्पादों के परिवहन में सहूलियत होगी।


बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों में भी नई रेल लाइनों के सर्वेक्षण और निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। कटघोरा से डोंगरगढ़ तक 295 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन प्रस्तावित है, जिससे मध्यवर्ती और रेल सुविधाओं से वंचित इलाकों को जोड़ा जाएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रदेश के 32 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। बेहतर रेल कनेक्टिविटी से न केवल यात्रियों का सफर सुगम होगा, बल्कि स्थानीय व्यापार, कृषि उत्पादों के परिवहन और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

#छत्तीसगढ़रेलवे #बस्तरविकास #रावघाटरेल #छत्तीसगढ़न्यूज #RailwayNetwork #breakingADNnews

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html