google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

धमतरी में जुआ-सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, चार दबोचे...

44 minutes ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

धमतरी जिले में अवैध कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज करते हुए ताबड़तोड़ दबिश दी है। अर्जुनी थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार सट्टेबाजों को धर दबोचा। आरोपियों के पास से नकद राशि, मोबाइल और सट्टा-पट्टियां बरामद की गई हैं।


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में गैरकानूनी गतिविधियों पर लगाम लगाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीमों ने खपरी मोड़, भखारा मोड़, रतन सैलून के सामने और सेहराडबरी क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया।


पकड़े गए आरोपियों में रामचंद्र नेताम, पोखन यादव, देवेन्द्र साहू और अशोक साहू शामिल हैं, जो सार्वजनिक जगहों पर अवैध रूप से पर्चियां लिखकर दांव लगवा रहे थे। तलाशी के दौरान इनके पास से कुल 3 हजार 170 रुपये नकद और दो एंड्रॉइड फोन जब्त किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिए हैं। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html