रायपुर के मॉल के पास डेकोरेशन स्टोर में भड़की भीषण आग, चौथी मंजिल पर रखा फर्नीचर खाक...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
राजधानी के देवेंद्र नगर इलाके में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब सिटी सेंटर मॉल के समीप स्थित होम डेकोरेशन प्रतिष्ठान में अचानक लपटें उठने लगीं। मल्टीस्टोरी बिल्डिंग की ऊपरी यानी चौथी मंजिल पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अंदर रखा सारा फर्नीचर और इंटीरियर का सामान जलकर स्वाहा हो गया है।
प्रारंभिक आकलन के मुताबिक आगजनी से भारी आर्थिक क्षति हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल दल की दो गाड़ियां तत्काल मौके पर रवाना हुईं। स्थानीय पुलिस बल और फायर फाइटर्स ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का काम शुरू किया। ऊंचाई पर स्थित मंजिल तक पानी पहुंचाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
अभी तक आग लगने की असली वजह सामने नहीं आई है, लेकिन शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। दमकल की टीमें पूरी तरह आग बुझाने और स्थिति को सामान्य करने में जुटी हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments