प्रथम आरंग आगमन पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का किया भव्य स्वागत...
पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-
आरंग। छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अभनपुर प्रवास के दौरान आरंग लोकसभा कार्यालय आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत कर अभिनंदन किया। माननीय मुख्यमंत्री साय ने भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को "बूथ जीता, चुनाव जीता" का मुलमंत्र दिया। सभी जनों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार बनाना है, हर सीट से भाजपा को जिताना हैं।
आगामी लोकसभा के चुनाव प्रचार में व्यस्त प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने प्रवास के दौरान अचानक आरंग पहुचेl लोकसभा चुनाव कार्यालय मे कार्यकर्ताओं से मिले सीएम विष्णु देव साय मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय पहली बार आरंग पहुंचे। इस दौरान लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुछ भेट कर सीएम का स्वागत किया। साय ने अपने गाड़ी से उतर कर भाजपा कार्यालय पहुँच कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।
इस दौरान अपने उद्बोधन में उन्होंने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा कि अब समय कम बचा है। अपने प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने में जुट जाए। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना बंद नही होगा तथा मोदी सरकार के गारंटी के तहत सभी कार्य होंगे। इस अवसर पर उपस्थित विधायक गुरु खुशवंत ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। चुनाव कार्यालय पहुचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गयाl इस दौरान सभी मोर्चा के पदधिकारीगण अधिक संख्या मे उपस्थित थे






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments