google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मरम्मत राशि में गड़बड़ी की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी के तत्कालीन एसडीओ शिखा पटेल और सब इंजीनियर ए के देवांगन सस्पेंड....

Jul 31, 2025
2 min read

ब्रैकिंग ADN न्यूज़ :-

मरम्मत राशि में गड़बड़ी की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी के तत्कालीन एसडीओ शिखा पटेल और सब इंजीनियर ए के देवांगन सस्पेंड... विधायक चातुरी नंद के द्वारा सड़क और भवन मरम्मत राशि में गड़बड़ी के मामले को विधानसभा में उठाने का असर


सरायपाली:- लोक निर्माण विभाग ने सरायपाली उपसंभाग के तत्कालीन एसडीओ शिखा पटेल और सब इंजीनियर अरविंद कुमार देवांगन को लोक निर्माण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह बड़ी कार्रवाई सड़क और भवन मरम्मत राशि में गड़बड़ी मामले को विधानसभा में सरायपाली विधायक चातुरी नंद के द्वारा विधानसभा में उठाने के बाद की गई है।

लोक निर्माण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के उप सचिव द्वारा जारी आदेश के मुताबिक महासमुंद संभाग अंतर्गत उपसंभाग सरायपाली में साधारण मरम्मत एवं रंगाई-पुताई कार्य में हुए भ्रष्टचार की उच्च स्तरीय जाँच के संबंध में मुख्य अभियंता, लोनिवि परिक्षेत्र रायपुर द्वारा गठित जाँच समिति के जाँच प्रतिवेदन में शासकीय हाई स्कूल भवन सरायपाली एवं शासकीय हाईस्कूल भवन मंदिर में प्लास्टर मरम्मत एवं पुट्टी कार्य किया जाना नहीं होना पाया गया था। साथ ही ब्लॉक कालोनी एच टाईप क्वार्टर में पुताई का कार्य होना नहीं पाया गया एवं एस.डी.ओ. एग्रीकल्चर क्वार्टर भवन में भी कार्य का होना नहीं पाया गया था।


इसी तरह तहसील कार्यालय सरायपाली में कार्य होना नहीं पाया गया, शासकीय कन्या हाईस्कूल सरायपाली में पोस्ट वॉटर प्रुफिंग का कार्य होना नहीं पाया गया तथा पाँच नग एच टाईप क्वार्टर में कार्य होना नहीं पाया गया था।

जांच रिपोर्ट के अनुसार शिखा पटेल, तत्का अनुविभागीय अधिकारी, लोनिवि उपसंभाग सरायपाली द्वारा राशि रु. 1.51 लाख का माप दर्ज किया गया एवं अरविंद किशोर देवांगन, तत्का प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी, लोनिवि उपसंभाग सरायपाली द्वारा राशि रू. 12.77 लाख का माप जाँच कुल राशि रू. 14.28 लाख का माप रिकार्ड दर्ज किया गया, जो वास्तव में कार्य होना नहीं पाया गया था।


शासन ने इस प्रकार शासकीय राशि का गबन प्रथम दृष्टया पाये जाने एवं सौंपे गये दायित्वो का निर्वहन उचित तरीके से नहीं किये जाने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 (1) (क) के तहत शिखा पटेल, तत्का अनुविभागीय अधिकारी, लोनिवि उपसंभाग सरायपाली एवं अरविंद किशोर देवांगन, तत्का प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी, लोनिवि उपसंभाग सरायपाली को निलबित करते हुये उनका मुख्यालय कार्यालय प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग, निर्माण भवन, नवा रायपुर अटल नगर में निर्धारित किया जाता है।


विदित हो कि विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सरायपाली विधायक चातुरी नंद ने सड़क एवं भवन मरम्मत राशि में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया था। विधानसभा में मामला सामने आने के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। इससे पहले भी विधायक चातुरी नंद के विधानसभा में गौरव पथ निर्माण का भ्रष्टाचार उजागर करने के बाद नगर पालिका के तत्कालीन सीएमओ और सब इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया था।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html