google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छातिम के पेड़ों की तीव्र गंध से बढ़ी मुश्किलें: रहवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, तत्काल कार्रवाई की मांग.....

58 minutes ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

पिथौरा: छत्तीसगढ़ के पिथौरा शहर में इन दिनों छातिम (सप्तपर्णी) के पेड़ों से उठने वाली भारी और तीखी महक ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। एसडीएम कार्यालय से लेकर कॉलेज मार्ग तक फैले इन पेड़ों में फूल खिलने के बाद फैली तीव्र दुर्गंध से स्थानीय निवासी, छात्र-छात्राएं और राहगीर खासे परेशान नजर आ रहे हैं।


स्वास्थ्य पर पड़ रहा प्रतिकूल प्रभाव -

स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम ढलते ही पेड़ों से निकलने वाली महक इतनी तेज हो जाती है कि लोगों का सांस लेना तक दूभर हो जाता है। विशेषकर दमा (अस्थमा), एलर्जी और अन्य सांस की बीमारियों से पीड़ित बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह स्थिति असहनीय होती जा रही है। नागरिकों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर पिछले कई वर्षों से संबंधित विभागों का ध्यान आकर्षित किया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।


एसडीएम से त्वरित निरीक्षण की गुहार -

क्षेत्र के नागरिकों ने पिथौरा के नवयुक्त एसडीएम से गुहार लगाई है कि वे जल्द से जल्द इस मार्ग का निरीक्षण करें। लोगों की मांग है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली जाए। यदि आवश्यक हो तो पेड़ों की विधिवत छंटाई या कटाई की अनुमति दी जाए, ताकि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना आम जनता को इस समस्या से मुक्ति मिल सके। रहवासियों ने स्पष्ट किया है कि उनकी मंशा हरियाली को नष्ट करने की नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य और सुगम आवागमन के बीच संतुलन बनाने की है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html