रायपुर में आज स्वर्गीय पत्रकार पंकज शर्मा की प्रतिमा का होगा अनावरण...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर, 06 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ के जाने-माने पत्रकार स्वर्गीय पंकज शर्मा की जयंती पर आज राजधानी रायपुर में एक विशेष और गरिमामय आयोजन होने जा रहा है। पत्रकारिता जगत में उनके अमूल्य योगदान और स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने के लिए पुरानी बस्ती स्थित खोखो पारा के पंकज गार्डन में शाम 5 बजे उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
इस भव्य समारोह में राज्य के कई दिग्गज नेता और जनप्रतिनिधि शिरकत कर दिवंगत पत्रकार को नमन करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे, वहीं लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संभालेंगे।
राजधानी के विकास और जनसेवा से जुड़े कई प्रमुख चेहरे भी इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे। अति विशिष्ट अतिथियों में रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत, रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी, रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा, धरसींवा के विधायक एवं पद्मश्री अनुज शर्मा और रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे शामिल रहेंगी।
इसके साथ ही, विशिष्ट अतिथियों के रूप में रायपुर नगर निगम के सभापति सूर्यकांत राठौर, भाजपा रायपुर के जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर, और जोन क्रमांक 5 के अध्यक्ष एवं वार्ड 42 के पार्षद अंबर अग्रवाल अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
यह पूरा आयोजन प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़, प्रेस क्लब रायपुर, विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति और उनके चाहने वाले शुभचिंतकों की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है। आयोजन समिति ने राजधानी के तमाम पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दें और स्वर्गीय पंकज शर्मा को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करें।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments