शिवरीनारायण-गिधौरी पुल की रेलिंग टूटी, सफाई और मरम्मत में तेजी लाने की मांग...
बाढ़ से शिवरीनारायण महानदी पुल की रेलिंग टूटी, धीमी मरम्मत से दोनों ओर के नागरिकों में नाराजगी |

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
शिवरीनारायण :- पिछले दिनों महानदी में आई बाढ़ के कारण शिवरीनारायण-गिधौरी को जोड़ने वाला महानदी पुल पूरी तरह बाढ़ के पानी में डूब गया था। बाढ़ का पानी उतरने के बाद पुल पर बड़ी मात्रा में कचरा और मलबा जमा हो गया, वहीं बाढ़ के तेज बहाव के कारण पुल की रेलिंग भी क्षतिग्रस्त होकर टूट गई है। वर्तमान में पुल पर मरम्मत एवं सफाई का कार्य जारी है, लेकिन नागरिकों का कहना है कि मरम्मत कार्य की गति बेहद धीमी है, जिसके कारण पुल की स्थिति को लेकर दोनों ओर के लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

शिवरीनारायण नगर सहित गिधौरी क्षेत्र के नागरिकों ने पुल की जल्द से जल्द आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि यह पुल दोनों जिलों के लोगों के आवागमन का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इस पुल से आवागमन करते हैं। ऐसे में पुल की रेलिंग टूटने और अन्य क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत में देरी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बाढ़ के साथ बहकर आए कचरे और मलबे की सफाई का कार्य भी अभी जारी है। नागरिकों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सफाई एवं मरम्मत कार्य में तेजी लाते हुए पुल को जल्द सुरक्षित एवं व्यवस्थित स्थिति में लाया जाए, ताकि आवागमन करने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी या दुर्घटना का सामना न करना पड़े।
दोनों ओर के नागरिकों ने पुल की वर्तमान स्थिति को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से शीघ्र निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य तेजी से पूर्ण कराने की मांग की है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments