सड़क निर्माण के प्रस्ताव को लेकर बस्तीवासियों में चिंता बढ़ गई.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर:- सड्डू के बंजर पारा बस्ती में सड़क निर्माण के प्रस्ताव को लेकर बस्तीवासियों में चिंता बढ़ गई है। सड़क के लिए 60 फीट जगह प्रस्तावित किए जाने की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में बस्तीवासी नगर निगम मुख्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। बस्तीवासियों का कहना है कि यहां करीब 350 परिवार लंबे समय से रह रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें शासन की ओर से पट्टा भी दिया गया है और कई परिवारों के पक्के मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए हैं। बस्ती में सड़क, बिजली, नाली और पानी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। बस्तीवासियों ने नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के साथ करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने निगम आयुक्त और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोगों को भरोसे में लिए बिना मकान तोड़ने की कार्रवाई का विरोध किया जाएगा।इसी दौरान महापौर मीनल चौबे भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बस्तीवासियों से बात कर भरोसा दिलाया कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था और लोगों से चर्चा किए मकान नहीं तोड़े जाएंगे। महापौर के आश्वासन के बाद बस्तीवासियों ने राहत की सांस ली। प्रदर्शन में बंजर पारा के ईश्वर ताम्रतदास साहू, कन्हैया राठौर सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











Comments