google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राखी मेल पर डाक विभाग देगा 10% की छूट, 28 अगस्त तक उठाएं लाभ...

Aug 14
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर डाक विभाग ने ग्राहकों के लिए एक विशेष छूट योजना की घोषणा की है। इसके अंतर्गत " इनलैंड स्पीड पोस्ट (डॉक्यूमेंट) " सेवा के तहत बुक किए जाने वाले " राखी मेल " पर डाक शुल्क में 10% की छूट दी जाएगी। यह सुविधा 12 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी। छूट का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को लिफाफे के आगे स्पष्ट रूप से "Rakhi Mail" लिखकर डाकघर के बुकिंग काउंटर पर प्रस्तुत करना होगा।


यह छूट केवल खुदरा (रिटेल) बुकिंग पर लागू होगी तथा एक ग्राहक अधिकतम 5 आर्टिकल एक बार में बुक कर सकेगा। बल्क/कॉर्पोरेट ग्राहकों को यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।यह छूट केवल डाक शुल्क पर लागू होगी, वैल्यू एडेड सर्विस (VAS) शुल्क पर नहीं। डाक विभाग के इस पहल का उद्देश्य रक्षाबंधन के अवसर पर देशभर में बहनों द्वारा अपने भाइयो को भेजने वाले राखी को वितरण के लिए तीव्र, विश्वसनीय एवं किफायती डाक सेवा उपलब्ध कराना है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html