नशामुक्ति के संदेश के साथ पांचवें दिन भी जारी रही पदयात्रा, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने किया जनसंवाद.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर, 29 सितंबर: रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में नशामुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में चल रहा जनजागरण अभियान मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
गुरुनानक चौक से शुरू हुई यात्रा, मुस्लिम समाज ने किया स्वागत -
पदयात्रा की शुरुआत गुरुनानक चौक से हुई, जो मौदहापारा होते हुए आगे बढ़ी। मौदहापारा पहुंचने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने विधायक पुरन्दर मिश्रा का भव्य और आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा रायपुर जिला के महामंत्री इमरान अशरफी, मोहम्मद हुसैन, सलमान अशरफी, इरफान अशरफी, यासीन खान, युसूफ खान, सैयद अयाज अली, अरशद इमाम, वसीम और खादिम इरफान जिलानी समेत समाज के कई लोग मौजूद रहे।

राहगीरों से संवाद और सरकारी योजनाओं का लिया फीडबैक -
पदयात्रा के दौरान विधायक मिश्रा ने राहगीरों और स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने लोगों से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा की और पूछा कि उन्हें इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं और नागरिकों की जरूरतों के बारे में भी जानकारी ली।
पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि नशामुक्ति महज एक अभियान नहीं है, बल्कि यह एक स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त समाज बनाने का संकल्प है। युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें शिक्षा, रोजगार और खेल जैसी रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

गुरुगोबिंद सिंह चौक पर हुआ समापन -
यह पदयात्रा मौदहापारा से होते हुए गुरुगोबिंद सिंह चौक (फाफाडीह चौक) पहुंची, जहां महापुरुष की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पांचवें दिन की यात्रा का समापन किया गया।
इस दौरान रमेश सिंह ठाकुर, अकबर अली, गुंजन प्रजापति, अनूप खेलकर, अशोक पांडे, अवतार सिंह बागल, संजना संतोष हियाल, जितेंद्र गंडेचा, गज्जू साहू, खगपति सोनी, कैलाश बेहरा, महेश ध्रुव, प्रमोद साहू, रोहित साहू, माधुरी बघेल, ज्ञानचंद चौधरी, महेश बघेल, राधे दुर्गा और कृष्णा राणा सहित कई कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments