google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एकमात्र राजा फतेह सिंह खेल मैदान इन दिनों बदहाली का शिकार......

Sep 10
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

खैरागढ़ : जिला मुख्यालय का एकमात्र राजा फतेह सिंह खेल मैदान इन दिनों बदहाली का शिकार है। ऐतिहासिक महत्व रखने वाले इस मैदान ने कभी क्रिकेट, फुटबॉल और लॉन टेनिस जैसे खेलों के खिलाड़ियों को अभ्यास का मंच दिया था। यहां अभ्यास कर कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे, लेकिन आज मैदान की स्थिति खिलाड़ियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। मैदान में जगह-जगह गड्ढे, पानी और बिखरी गिट्टी दिखाई दे रही है। हाल ही में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लगाए गए घेराव की बल्लियां हटाए जाने के बाद मैदान में बने गड्ढों को नहीं भरा गया।
















इसके अलावा भारी वाहनों की आवाजाही से भी मैदान को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। राजा फतेह सिंह खेल मैदान में सुबह के समय पुलिस और सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवा भी अभ्यास करते हैं।


ऐसे में मैदान की बदहाल स्थिति उनके लिए भी परेशानी का कारण बनी हुई है। खिलाड़ियों का कहना है कि मैदान में महिला खिलाड़ियों के लिए शौचालय और चेंजिंग रूम जैसी बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। शाम के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से मैदान में असामाजिक तत्वों के जमावड़े की शिकायत भी सामने आई है। मैदान में शराब की बोतलों के टूटे कांच पड़े रहने से खिलाड़ियों को चोट लगने का खतरा बना रहता है। वहीं मैदान में मवेशियों और सांड़ों का जमावड़ा भी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रहा है।खिलाड़ियों का आरोप है कि मैदान की समस्याओं को लेकर प्रशासन और नगर पालिका से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने मैदान की साफ-सफाई, गड्ढों की मरम्मत, पर्याप्त रोशनी और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि इस ऐतिहासिक मैदान में फिर से खिलाड़ियों को बेहतर माहौल मिल सके।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html