जंगलों में भड़क रही आग अब होने लगी बेकाबू...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कुल्लू - हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के जंगलों में भड़क रही आग अब बेकाबू होने लगी है। वहीं, जंगल की आग से अब परा क्षेत्र धुएं के आगोश में आ गया है। लगघाटी में शुक्रवार सुबह आग की वजह से धुआं की धुआं नजर आया। गुरुवार रात को लगघाटी और कशावरी बीट के जंगल दहकते रहे।
आग की घटनाओं से जिले में अब तक लाखों की वन संपदा को नुकसान हुआ है। हालांकि, आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग की ओर से दावे किए गए थे। जागरूकता के बावजूद जंगलों में आग लगने की घटनाएं नहीं रुक रही है। डीएफओ एंजल चौहान ने कहा कि आग लगाने वालों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments