नशामुक्ति के संकल्प से ही परवान चढ़ेगा 'विकसित भारत 2047' का ख्वाब: कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-
धमतरी के मोनो नाइट इंग्लिश मीडियम स्कूल परिसर में आयोजित एक भव्य जिला स्तरीय समारोह के दौरान उस वक्त पूरा माहौल ऊर्जा से भर उठा, जब वहां मौजूद हर शख्स ने समाज को कुप्रथाओं से मुक्त करने की कसम खाई। सेवा संकल्प अभियान और अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के खास मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा रहे। उन्होंने जनता को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं और एक स्वस्थ व जागरूक समाज की नींव मजबूत करने के लिए नशे से दूरी बेहद जरूरी है।

मंत्री वर्मा ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि नशे की दलदल केवल एक शख्स को नहीं बल्कि पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तबाह कर देती है। इस सामाजिक कोढ़ को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए केवल प्रशासन नहीं, बल्कि हर एक नागरिक को आगे आना होगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं और युवाओं से अपील की कि वे इस मुहिम को जन आंदोलन बनाकर गांव-गांव तक पहुंचाएं।
नुक्कड़ नाटक ने मोहा सबका मन -
समारोह की सबसे बड़ी हाईलाइट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरतुली के राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) और इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के स्वयंसेवकों की शानदार प्रस्तुति रही। व्याख्याता आकाश गिरी गोस्वामी के निर्देशन और लेखन तथा प्राचार्य के मार्गदर्शन में तैयार इस नाटक ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया। कलाकारों ने अपनी कला के जरिए यह संदेश दिया कि जब युवा पीढ़ी नशे की जंजीरों से आजाद होकर अपनी ऊर्जा शिक्षा और राष्ट्रनिर्माण में लगाएगी, तभी 'विकसित भारत 2047' का सपना हकीकत में बदलेगा।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, वरिष्ठजन और भारी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने इस नेक मुहिम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments