google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर के कोटा में लगेगा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम) का दिव्य दरबार.....

Dec 18, 2023
1 min read




























पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर - छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी रायपुर में एक बार फिर से विश्व विख्यात संत शिरोमणि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर) का दिव्य दरबार लगने वाला, इसकी तारीख अभी घोषित नहीं की है लेकिन शास्त्री 23 से 27 जनवरी तक विवेकानंद विद्यापीठ के सामने कोटा गुढिय़ारी में भगवान हनुमान की कथा सुनाएंगे।

इस दौरान स्व. पुरुषोतम अग्रवाल फाउंडेशन के द्वारा कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। एक्स आर्मी फाउडेशन के द्वारा 22 शहीद जवानों के परिजनों का भी सम्मान किया जाएगा। 22 जनवरी को जहां अयोध्या में भगवान श्रीराम की स्थापना होगी वहीं छत्तीसगढ़ में बड़ी धूमधाम से भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाएगा और गुढिय़ारी के शुक्रवारी बाजार में स्थित हनुमान मंदिर में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण के साथ राम भक्त हनुमान की विशेष पूजा-अर्चना किया जाएगा। बागेश्वर धाम सरकार की कथा की तैयारियों के लिए रविवार को एक बैठक आयोजित कर विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया।

उक्त जानकारी बागेश्वर धाम कथा आयोजन समिति के बसंत अग्रवाल एवं दिनेश मिश्रा ने संयुक्त पत्रकारवार्ता में बताया कि एक्स आर्मी फाउडेशन एवं स्व. पुरुषोतम अग्रवाल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विवेकानंद विद्यापीठ के सामने कोटा गुढिय़ारी में 23 से 27 जनवरी तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमंत पर कथा करेंगे और इनमें किसी भी दिन वे दिव्य दरबार लगा सकते हैं जिसमें वे आम नागरिकों की समस्याओं का चिट्ठी के माध्यम से समाधान करेंगे। लेकिन इसकी तारीख अभी घोषित नहीं की जा रही है क्योंकि इस दिव्य दरबार में देश व विदेश से नागरिक शामिल होते हैं। कथा व दिव्य दरबार का प्रसारण संस्कार टीवी चैनल के माध्यम से लाइव किया जाएगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html