google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

स्मार्ट शिक्षा और आर्थिक अनुशासन की मिसाल बना दंपति का प्रयास....

3 days ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

सिहावा/मगरलोड:- बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के साथ उनमें बचत और आर्थिक अनुशासन की आदत विकसित करने के लिए शिक्षिका रंजीता साहू और तुमनचंद साहू की पहल अब अभियान का रूप ले चुकी है। “स्मार्ट टीवी से स्मार्ट शिक्षा” के जरिए धमतरी जिले के 167 विद्यालयों में स्मार्ट टीवी उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इसी कड़ी में सरस्वती शिशु मंदिर मगरलोड को 168वीं स्मार्ट टीवी प्रदान की गई। स्मार्ट टीवी के जरिए बच्चों को विषय आधारित डिजिटल सामग्री, शैक्षणिक वीडियो और दृश्य-श्रव्य माध्यम से पढ़ाया जा रहा है। कई स्कूलों में स्पोकन इंग्लिश का अभ्यास भी कराया जा रहा है।


















इससे बच्चों की समझ, सीखने की रुचि और आत्मविश्वास में बदलाव देखने को मिल रहा है। अभियान से जुड़े कई विद्यालयों के विद्यार्थियों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय और एकलव्य विद्यालय जैसी संस्थाओं में भी हुआ है।


10 हजार बच्चों तक पहुंची ‘मैं हूं गुल्लक’ पहल

साहू दंपति ने बच्चों को बचत की आदत से जोड़ने के लिए “मैं हूं गुल्लक” अभियान भी शुरू किया है। इसके तहत अब तक करीब 10 हजार बच्चों को गुल्लक दी जा चुकी हैं। तीजा पर्व के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर मगरलोड के 350 बच्चों के लिए गुल्लक पेंटिंग गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने अपनी गुल्लक पर सपनों और भविष्य के विजन को रंगों के जरिए उकेरा। बच्चों को यह संदेश दिया गया कि तीजा पर नाना-नानी, मामा और अन्य रिश्तेदारों से मिलने वाली राशि को खर्च करने के बजाय गुल्लक में बचाया जाए। छोटी-छोटी बचत आगे चलकर किताब, कॉपी और दूसरी शैक्षणिक जरूरतों में काम आ सकती है। स्मार्ट टीवी जहां बच्चों को ज्ञान और आधुनिक शिक्षा से जोड़ रहा है, वहीं गुल्लक उन्हें बचत, अनुशासन और जिम्मेदारी का पाठ पढ़ा रही है। साहू दंपति का उद्देश्य है कि संसाधनों के अभाव में कोई बच्चा आधुनिक शिक्षा से वंचित न रहे और आर्थिक अनुशासन की कमी से उसका कोई सपना अधूरा न रह जाए।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html