छत्तीसगढ़ राज्य में सड़कों की हाल बेहाल...
छत्तीसगढ़ में सड़क एवं नगरीय निकाय नगर पंचायत की सीसी रोड भ्रष्टाचार की भेट के हवाले हो जाती है।

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
छत्तीसगढ़ :- छत्तीसगढ़ राज्य में वर्तमान में मुख्यमंत्री शिवरीनारायण के इलाके को 22 करोड़ की सड़क की मंजूरी दे चुका है मगर सड़क भ्रष्टाचार की भेंट हो जाती है क्योंकि सड़कों का निर्माण गुणवत्ता के आधार पर नहीं होकर गुणवत्ता विहीन कार्य किया जाता है और कमीशन खोरी सबसे ज्यादा होती है क्योंकि जहां से पैसा निकलता है वहां से भ्रष्टाचार चालू हो जाता है।
इसी तरह से छत्तीसगढ़ राज्य में नगरीय निकाय के इलाके नगर निगम नगर पंचायत नगर पालिका ग्राम पंचायत में गली निर्माण हेतु सीसी रोड का भी प्रावधान है मगर उन सीसी रोड में भ्रष्टाचार की बीमारी लग जाती है क्योंकि गुणवत्ता विहीन कार्य किया जा रहा है भ्रष्ट कार्य कर ठेकेदार को भुगतान कर दिया जाता है वहीं पर शिकायत की जाती है शिकायत करने के पश्चात भ्रष्ट अधिकारी भ्रष्ट ठेकेदार को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त हो जाता है |
क्योंकि वह अधिकारी वह ठेकेदार गुणवत्ता विहीन कार्य करने के पश्चात कमीशन पहुंचने का काम करता है और संबंधित इलाके का सड़क एवं सीसी रोड सही स्थिति में नहीं बन पाता। और भ्रष्टाचारी अधिकारी ठेकेदारों को खुला संरक्षण प्राप्त हो जाता है और साथ ही साथ भ्रष्टाचारी अधिकारी को प्रशासनिक सर्जरी के अनुसार डिमोशन करने के बजाय प्रमोशन कर देता है क्योंकि सरकार के पास कमीशन पहुंच जाता है।
इस संबंध में अगर सूचना के अधिकार कानून का उपयोग किया जाता है तो अधिकारी कर्मचारी का एक ही जवाब रहता है यह हमारे विभाग से संबंधित नहीं है इसलिए सूचना का अधिकार कानून के अंतर्गत सूचना देने में जांच प्रतिवेदन देने में असमर्थता जाहिर करते हैं क्योंकि कमीशन खोरी सबसे ज्यादा हो रही है छत्तीसगढ़ में। इंक्वारी कमिशन भी कमीशन के चक्कर में जांच प्रतिवेदन नहीं दे पाता क्योंकि संबंधित अधिकारी संबंधित ठेकेदार के द्वारा उसे कमीशन दे दिया जाता हैं।
रिपोर्टर राकेश कुमार साहू
शालिनी न्यूज़ एजेंसी जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments