google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अनियंत्रित होकर पलटी बस, हादसे में 12 यात्री घायल.....

58 minutes ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बीजापुर:- जिले में रविवार सुबह यात्रियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई। चेरला से बीजापुर आ रही बाबा ट्रेवल्स की बस गुण्डम के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार की स्थिति बन गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। बस के पलटने के बाद यात्रियों के घायल होने की सूचना मिली, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और सुरक्षा बलों को जानकारी दी।


















सीआरपीएफ और पुलिस ने चलाया बचाव अभियान

सूचना मिलते ही सीआरपीएफ जवानों और तर्रेम थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और तत्काल इलाज के लिए बासागुड़ा अस्पताल पहुंचाया गया।


12 यात्री हुए घायल

हादसे में कुल 12 यात्रियों के घायल होने की बात सामने आई है। इनमें से चार घायलों का इलाज बासागुड़ा अस्पताल में जारी है। आठ घायलों को बेहतर उपचार के लिए बीजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।


हादसे के कारणों की जांच शुरू

बस हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है, लेकिन दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण कर रही है और बस चालक समेत अन्य लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html