आरोपी भेजा गया जेल, नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
एम.सी.बी :- एम.सी.बी जिले में नशीले पदार्थों की बिक्री और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिरमिरी पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी महेश नायक को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 24 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 8,400 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, चिरमिरी थाना क्षेत्र में नशीले इंजेक्शन के अवैध कारोबार से जुड़े मामले में पूर्व में आरोपी आशीष जायसवाल को गिरफ्तार किया गया था। आशीष जायसवाल, पिता स्व. रामलखन जायसवाल, उम्र 38 वर्ष, टिकरापारा बड़ा बाजार चिरमिरी का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से Rexogesic Buprenorphine Injection IP के 26 नग और Avil Pheniramine Injection IP के 26 नग, कुल 52 नशीले इंजेक्शन बरामद किए थे। इनकी कीमत करीब 18,200 रुपये बताई गई थी। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल स्कूटी और मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किया था।
जब्त किए गए पूरे मशरूके की कीमत करीब 53,200 रुपये थी। आरोपी आशीष जायसवाल को 17 सितंबर 2026 को धारा 22(C) NDPS Act के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। पूछताछ और विवेचना के दौरान मामले में अन्य आरोपी महेश नायक की संलिप्तता सामने आई थी।
पुलिस के मुताबिक, प्रकरण में शामिल महेश नायक, पिता राजू नायक, निवासी टिकरापारा, घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर तलाश और पतासाजी की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम ने महेश नायक को टिकरापारा क्षेत्र से पकड़ लिया। इसके बाद उससे मामले को लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और नशीले इंजेक्शनों को छोटी बाजार कब्रिस्तान के पास छिपाकर रखना बताया।
आरोपी द्वारा बताए गए स्थान पर पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने नशीले इंजेक्शन बरामद किए। बरामद सामग्री में Rexogesic Buprenorphine Injection IP के 12 नग शामिल हैं। प्रत्येक इंजेक्शन 2 एमएल का है, इस तरह कुल मात्रा 24 एमएल है और इसकी कीमत करीब 4,200 रुपये बताई गई है। इसके अलावा Avil Pheniramine Injection IP के 12 नग भी बरामद किए गए। प्रत्येक इंजेक्शन 10 एमएल का है और कुल मात्रा 120 एमएल है। इसकी कीमत भी करीब 4,200 रुपये बताई गई है। इस तरह पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कुल 24 नशीले इंजेक्शन, करीब 8,400 रुपये कीमत के, जब्त किए हैं।
बरामदगी और पूछताछ के बाद पुलिस ने महेश नायक को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को 21 सितंबर 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की विवेचना जारी है और नशीले इंजेक्शनों के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
जिला एम.सी.बी. पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों की बिक्री और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा, प्रधान आरक्षक अशोक मलिक आर., आरक्षक सुरेश तिग्गा, सैनिक प्रमोद, सैनिक 158 रामजी गुप्ता सहित चिरमिरी थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











Comments