26वीं जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का साइंस कॉलेज मैदान में हुआ शानदार समापन, राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का जलवा...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर: राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित 26वीं जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राज्य के 20 जिलों से आए करीब 350 तीरंदाजों, कोचों, प्रबंधकों और अधिकारियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन -
प्रतियोगिता के आयोजक आयुष मुरारका ने जानकारी दी कि यहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजयी तीरंदाज आगामी 21 से 28 अक्टूबर तक जयपुर (राजस्थान) में आयोजित होने वाली जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला -
समापन समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी बसंत अग्रवाल ने कहा कि तीरंदाजी एक महंगा खेल है, लेकिन इसके बावजूद छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय और नेशनल गेम्स में लगातार मेडल जीतकर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में हमारे खिलाड़ी ओलंपिक में भी पदक हासिल करेंगे। साथ ही विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ का एकमात्र पैरा तीरंदाज भी देश के लिए ओलंपिक मेडल जरूर लाएगा।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अमिताभ दुबे उपस्थित रहे। इस दौरान कैलाश मुरारका ने बताया कि हाल ही में एशियाई खेलों में भारतीय तीरंदाजों ने पदकों की बौछार की है। यदि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को बेहतर बुनियादी ढांचा (इंफ्रास्ट्रक्चर) मिले, तो यहां की प्रतिभाएं सीधे ओलंपिक तक का सफर तय कर सकती हैं। उन्होंने यह भी साझा किया कि छत्तीसगढ़ के गीतेश यादव का चयन तुर्की के लिए हुआ है, जबकि पद्मा साहू, चांदनी साहू और दक्षा जैसे खिलाड़ी नेशनल मेडलिस्ट हैं जो आगामी दो-तीन वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भाग लेंगे।

इन दिग्गजों की रही विशेष उपस्थिति -
सांसद लक्ष्मी वर्मा का स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं, जिसके लिए उन्होंने तीरंदाजी संघ से क्षमा प्रार्थी होते हुए आगामी कार्यक्रमों में शामिल होने की बात कही।

समारोह के दौरान दुर्गेशनंदनी, अवन कुमार, उमेश बघेल, हीरू साहू, इतवारी राज, राजेंद्र देवांगन, दुर्गेश प्रताप, श्रद्धा, कलावती, प्रभु पोर्ते समेत बड़ी संख्या में प्रमुख कोच, गणमान्य नागरिक सोनू राजपूत, प्रवेश जोशी और विभिन्न जिलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments