google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायगन' सिनेमाघरों में रिलीज, फैन्स में जबरदस्त क्रेज...

Jul 23
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बेंगलुरु :- करीबन 6 महीने के लंबे स्ट्रगल के बाद थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायगन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है | सेंसर सर्टिफिकेट में फंसी ये फिल्म विवादों से गुजरने के बाद फैंस के बीच पहुंची है | इसलिए लोगों में इस मूवी को लेकर क्रेज है | तमिलनाडु में 23 जुलाई का दिन जश्न के तौर पर देखा जा रहा है | साउथ में थियेटर्स के बाहर फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए लंबी लाइन लगी हुई है | सोशल मीडिया पर सिनेमाहॉल के अंदर का नजारा दिखाते हुए कई वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें फैंस हूटिंग कर रहे हैं, खुशी से झूम रहे हैं, तालियां बजा रहे हैं |

मूवी शुरू होने पर विजय को सीएम विजय का टाइटल दिया गया है | ये मोमेंट फैंस अपने कैमरे में कैद करते हुए नजर आए | सिनेमाघरों के बाहर विजय के बड़े-बड़े पोस्टर और होर्डिंग्स लगे हैं | बेंगलुरु के संध्या थियेटर के बाहर का विजुअल सामने आया है जिसमें सिनेमाहॉल से बड़ा विजय का कटआउट लगा है | वो अपने सिग्नेचर स्वैग को दिखाते नजर आए हैं | फैंस विजय के इस कटआउट के सामने फोटोज क्लिक करा रहे हैं | सिनेमाघरों के बाहर लोग पटाखे जलाते दिखे | कई लोग ग्रुप में डांस करते हुए नजर आए |


इंडिया में ये फिल्म 2,500 स्क्रीन पर रिलीज हुई है | आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और केरल में सुबह 6 बजे से पहले शो शुरू हो गए, जबकि तमिलनाडु में हमेशा की तरह सुबह 9 बजे से फिल्म की स्क्रीनिंग शुरू होगी | जन नायगन मूवी में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन और नारायण भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे |


डायरेक्टर एच. विनोथ के निर्देशन में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग कर सकती है | ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, मूवी इंडिया में ओपनिंग वीकेंड में 150-180 करोड़ कमा सकती है | वहीं इसके पहले दिन का कलेक्शन घरेलू मार्केट में 60 करोड़ होने का अनुमान है | वर्ल्डवाइड कलेक्शन 90-100 करोड़ बताया जा रहा है |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html