google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शिक्षक रैली: T.E.T. अनिवार्यता समाप्त करने समेत 4 मांगें उठाईं....

Aug 23
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

पामगढ़: जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक में शिक्षक साझा मंच के बैनर तले शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर ब्लॉक स्तरीय धरना-रैली का आयोजन किया। बड़ी संख्या में शिक्षक रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा।


टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने समेत चार प्रमुख मांगें

शिक्षकों की प्रमुख मांगों में टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करना, वेतन विसंगति दूर करना, क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ देना और सेवा की गणना करते हुए पूर्ण पेंशन का लाभ प्रदान करना शामिल है। शिक्षकों का कहना है कि वे लंबे समय से इन मांगों को लेकर सरकार और विभाग का ध्यान आकर्षित करा रहे हैं, लेकिन अब तक अपेक्षित समाधान नहीं हुआ है। इसी के चलते शिक्षक साझा मंच ने ब्लॉक स्तर पर धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। रैली के दौरान शिक्षकों ने सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। प्रदर्शन के बाद शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने खंड शिक्षा अधिकारी पामगढ़ को ज्ञापन सौंपकर मांगों के निराकरण की मांग की।


मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन बढ़ाने की चेतावनी

शिक्षकों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होती है, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जा सकता है। शिक्षक साझा मंच ने शासन से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द निर्णय लेने की मांग की है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html