टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स: 1 अक्टूबर से 1% तक महंगे होंगे वाहन.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
अगर आप कमर्शियल वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने कमर्शियल व्हीकल्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है।
कंपनी के मुताबिक, लगातार बढ़ती इनपुट लागत (Production Cost) के दबाव को कम करने के लिए वाहनों के दाम 1 प्रतिशत तक बढ़ाए जा रहे हैं। ये नई कीमतें आने वाले 1 अक्टूबर से पूरे देश में लागू हो जाएंगी।
इस बढ़ोतरी का असर टाटा मोटर्स के पूरे कमर्शियल व्हीकल पोर्टफोलियो पर पड़ेगा, जिसमें ट्रक, बस और अन्य व्यावसायिक वाहन शामिल हैं। हालांकि, किस मॉडल या वैरिएंट पर कितनी कीमत बढ़ेगी, यह गाड़ी के स्पेसिफिकेशन्स पर निर्भर करेगा।
जानकारों का मानना है कि इस फैसले से ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स सेक्टर से जुड़े कारोबारियों की लागत बढ़ सकती है। टाटा मोटर्स का कहना है कि वे बाजार की बदलती परिस्थितियों और लागत को संतुलित करने के लिए समय-समय पर इस तरह के कदम उठाते हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)










Comments