google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अभावों को मात देकर आगे बढ़े साहू समाज के प्रतिभावान बच्चों का रायपुर में होगा सम्मान...

19 hours ago
1 min read
  • न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विधते - इस संसार में ज्ञान के समान पवित्र करने वाली दूसरी कोई वस्तु नहीं है।

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
















रायपुर :- जांजगीर-चांपा जिले सहित प्रदेशभर के साहू समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का 4 अक्टूबर को रायपुर में सम्मान किया जाएगा। माँ कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति छत्तीसगढ़ द्वारा भामाशाह छात्रावास, टिकरापारा में प्रतिभा सम्मान एवं उच्च शिक्षा अनुदान वितरण समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ पुलिस प्रशासन रायपुर के डीआईजी रामकृष्ण साहू होंगे वहीं जांजगीर-चांपा जिले से रामफल साव सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, जल संसाधन विभाग एवं अध्यक्ष, कन्नौजिया तेली समाज तथा सुकृत लाल साव, सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक अधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


वहीं रामकुमार साहू अनुभाग अधिकारी विद्युत विभाग कार्यकारिणी सदस्य भी समारोह में अपनी सहभागिता निभाएंगे। समिति के अनुसार, पिछले दो वर्षों से संचालित इस अभियान के तहत आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अनुदान दिया जा रहा है। समारोह में जांजगीर-चांपा सहित प्रदेश के 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों तथा प्रशासनिक, चिकित्सा, तकनीकी, प्रबंधन और विधि सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।


कला और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाज के व्यक्तित्व भी सम्मानित होंगे। समिति ने जिले के चयनित विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और समाज के लोगों से समारोह में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम के दौरान कला साहित्य एवं मीडिया से जुड़े हुए सामाजिक व्यक्तियों का सम्मान भी किया जाएगा इस आशय की जानकारी प्राप्त हुई है।

शालिनी न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता राकेश कुमार साहू जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ |

#SahuSamaj #साहू_समाज #MaaKarma #माँ_कर्मा #PratibhaSamman #प्रतिभा_सम्मान #छात्र_सम्मान #StudentAward #breakingADNnews

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html