google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

'विकसित भारत 2047' पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा...

11 hours ago
3 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

सरायपाली:- विकासखंड स्तरीय ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय हाई स्कूल झिलमिला में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्यों, निर्णायकों, शिक्षक, शिक्षकाओं एवं बच्चों द्वारा मां सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर तिलक-चंदन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल, विकासखंड स्रोत समन्वयक देवानंद नायक एवं सहायक नोडल अधिकारी टंकेश्वर प्रसाद जायसवाल के मार्गदर्शन में हुआ। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जाना है। 


इस कार्यक्रम में प्राथमिक 180, उच्च प्राथमिक 70, हाई स्कूल 11, हायर सेकेंडरी स्कूल 25 विद्यालय के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विकासखंड को 4 जोन में विभक्त कर प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इसके विषय निम्न थे स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, सेना का शौर्य, नया कश्मीर, नक्सलवाद, सपनों का भारत, विकसित भारत 2047, नक्सल मुक्त भारत, महिला सशक्तिकरण, ए आई कृत्रिम बुद्धिमता आदि।


प्रतियोगिता में झिलमिला, पैकिन, अमरकोट एवं तोरेसिंहा जोन के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल स्तर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने भाषण एवं चित्रकला के माध्यम से ‘2047 का विकसित भारत’ की अपनी कल्पना को शब्दों एवं रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया। बच्चों की रचनात्मकता, कल्पनाशीलता एवं प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों को प्रभावित किया।

प्राचार्य बानीगिरोला भोगसिंग भोई ने सेवा संकल्प अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता एवं प्रतिभा की सराहना की। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य मोहदा मालिक राम पटेल ने भी सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों पर अपने विचार व्यक्त किए।


चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम:

प्रथम डोली साहू हायर सेकेंडरी स्कूल बानीगिरोला, द्वितीय हेमा लहरे हायर सेकेंडरी स्कूल कन्या सरायपाली, तृतीय श्रुति प्रधान हायर सेकेंडरी स्कूल भुथिया, चतुर्थ भगवती पटेल हायर सेकेंडरी स्कूल परसकोल, रिया भोर्गे हायर सेकेंडरी मंदिर सरायपाली, रिकीता प्रधान हायर सेकेंडरी स्कूल भुथिया ने अपना स्थान बनाया।


भाषण प्रतियोगिता के परिणाम:

प्रथम नयन पंडा हायर सेकेंडरी स्कूल केना, द्वितीय चांदनी पटेल हायर सेकेंडरी स्कूल बानीगिरोला, तृतीय मिक्की नाग मा. स. गो. उ. मंदिर सरायपाली, चतुर्थ पायल साहू हायर सेकेंडरी कन्या सरायपाली, पंचम अमृता भोई हायर सेकेंडरी स्कूल भुथिया ने अपना स्थान सुनिश्चित किया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।


प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में सी.एल. पुहूप, प्राचार्य केजुवां, पी.के. ग्वाल, प्राचार्य सिंघोड़ा, भोगसिंग भोई, प्राचार्य बानीगिरोला, दिलीप नायक, प्राचार्य कन्या सरायपाली, सुशील कुमार सेठ, प्राचार्य भोथलडीह, राजेंद्र नायक, प्रभारी प्राचार्य झिलमिला, लालभूषण पाढ़ी, संकुल समन्वयक बांझापाली तथा खिरोद्र सोनी, संकुल समन्वयक नवागढ़ ने अपनी भूमिका निभाई।इस अवसर पर झिलमिला जोन प्रभारी राजेंद्र नायक, पैकिन जोन प्रभारी सुशील पटेल, अमरकोट जोन प्रभारी नारायण भोई एवं तोरेसिंहा जोन प्रभारी अरुण सतपथी सहित संबंधित प्राचार्य उपस्थित रहे।


कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच संचालन किशोर पटेल, समन्वयक कनकेवा, पंजीयन प्रभारी छबिलाल पटेल, समन्वयक डुडूमचुवां, पालसिंह बंजारे, समन्वयक बैदपाली, मंच प्रभारी हेमंत चौधरी, शिक्षक प्रेतनडीह, कैलाश चंद्र पटेल, समन्वयक अमरकोट, स्वल्पाहार एवं पेयजल प्रभारी विद्या साहू, समन्वयक झिलमिला, प्रमाण पत्र वितरण प्रभारी सुशील चौधरी, समन्वयक मंदिर सरायपाली, गिरधारी लाल पटेल, समन्वयक लिमगांव, अतिथि सत्कार प्रभारी भोलानाथ नायक, समन्वयक केजुवां, रविशंकर आचार्य, समन्वयक किसड़ी, भाषण प्रभारी किशोर पटेल समन्वयक कनकेवा, ड्राइंग प्रभारी ऋषि प्रधान, समन्वयक बाराडोली एवं गिरधारी पटेल, समन्वयक बोंदा सहित मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप, प्रधान पाठक सिरशोभा, शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं समस्त कर्मचारीयों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आभार प्रदर्शन विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक देवानंद नायक ने किया। 


भाषण प्रतियोगिता में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और हाई स्कूल, हाई सेकेंडरी स्तर पर दो-दो बच्चों का चयन किया गया है। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्तर के 20-20 प्रतिभागियों के पोस्टरों का चयन किया गया है। 3 अक्टूबर 2026 को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल महासमुंद में उपस्थित होना है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html