रायपुर में डिजिटल सुरक्षा पर विशेष कार्यशाला आज, साइबर ठगी से बचने के मिलेंगे जरूरी टिप्स...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर के बाम्बे मार्केट स्थित चै. देवीलाल व्यापार उद्योग भवन में आज, 23 अक्टूबर को दोपहर 3.30 बजे से डिजिटल सुरक्षा अभियान का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के बैनर तले होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों और आम नागरिकों को आज के दौर में बढ़ते साइबर अपराधों से सुरक्षित रखना है।
कार्यक्रम में रायपुर के डीसीपी (क्राईम एंड साइबर) स्मृतिक राजनाला मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, नेशनल साइबर फोरेंसिक्स एंड साइबर सिक्यूरिटी एक्सपर्ट सोनाली गुहा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल रहेंगी। वह यूपीआई फ्रॉड, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग, फेक प्रोफाइल और बिजनेस ईमेल हैक जैसी वारदातों से बचाव के उपाय बताएंगी।
चेम्बर के पदाधिकारियों ने सभी व्यापारिक संघों, व्यापारियों और उद्योगपतियों से तय समय पर उपस्थित होकर इस सत्र का लाभ उठाने की अपील की है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments