लोक निर्माण महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 84 कर्मियों के हुए ताबड़तोड़ तबादले...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक कसावट के मद्देनजर शासकीय महकमों में फेरबदल का दौर तेज हो गया है। इसी कड़ी में लोक निर्माण महकमे ने बड़ा कदम उठाते हुए कुल 84 कर्मियों के तबादले कर दिए हैं। हाल ही में जारी हुई इस ट्रांसफर सूची में तकनीकी व लिपिकीय वर्ग के कई कर्मी शामिल किए गए हैं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से नए कार्यभार संभालने के निर्देश मिले हैं।
प्रशासनिक सुस्ती दूर करने और विभागीय कामकाज को गति देने के वास्ते यह फेरबदल किया गया है। सूची के मुताबिक सबसे अधिक फेरबदल सहायक ग्रेड-2 संवर्ग में देखने को मिला है, जिसके अंतर्गत 41 कर्मियों को नई जगह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा निर्माण कार्यों के नक्शों व तकनीकी रूपरेखा से जुड़े 29 मानचित्रकारों तथा कार्यालयीन संचालन संभालने वाले 14 सहायक ग्रेड-1 कर्मियों का भी स्थान परिवर्तन हुआ है।
सड़क, भवन और पुल-पुलियों के डिजाइनों की जिम्मेदारी संभालने वाले मानचित्रकारों (सिविल व विद्युत-यांत्रिकी) की नई पदस्थापना से फील्ड के कामों में तेजी आने की उम्मीद है। शासन स्तर पर हुए इस व्यापक बदलाव से विभिन्न दफ्तरों की कार्यशैली में सुधार आने की बात कही जा रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments