छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में युवाओं के लिए कानूनी पदों पर मौका, बिना देर किए भेजें आवेदन...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बिलासपुर में विधि स्नातकों के लिए करियर बनाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है। राज्य के उच्च न्यायालय ने लीगल असिस्टेंट के पदों पर अनुबंध के आधार पर सेवाएं देने के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 11 पदों पर योग्य युवाओं को मौका दिया जाएगा। जो युवा इस क्षेत्र में अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं, वे निर्धारित अंतिम तिथि तक अपने दस्तावेज भेज सकते हैं।
इस प्रकिया के तहत चयनित होने वाले युवाओं को न्यायिक कार्यों में अनुसंधान और कानूनी दस्तावेजों के अध्ययन में सहयोग का अवसर मिलेगा। यह अनुबंध शुरुआती तौर पर एक वर्ष के लिए तय किया गया है, जिसे प्रदर्शन और आवश्यकता के आधार पर अधिकतम तीन साल तक बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह तीस हजार रुपये का निश्चित मानदेय प्रदान किया जाएगा। यह पूर्णतः संविदा आधारित व्यवस्था है, इसलिए इसे नियमित सरकारी सेवा न समझा जाए।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम पचपन प्रतिशत अंकों के साथ तीन या पांच वर्षीय एलएलबी की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही कंप्यूटर संचालन, वर्ड प्रोसेसिंग और डाटा एंट्री का व्यावहारिक ज्ञान होना भी जरूरी है। आवेदन करने वाले युवाओं की आयु इक्कीस से तीस वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिसकी गणना एक जनवरी दो5026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का प्रावधान भी रखा गया है। खास बात यह है कि इस पद के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति किसी अन्य व्यवसाय, नौकरी या वकालत के पेशे में संलग्न नहीं होना चाहिए।
इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट से निर्धारित प्रारूप डाउनलोड करना होगा। सभी आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियों के साथ आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट या कूरियर के माध्यम से रजिस्ट्रार जनरल, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट, बिलासपुर के पते पर भेजना होगा। आवेदन पत्र 31 अक्टूबर 2026 की शाम पांच बजे तक हर हाल में संबंधित कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए। विलंब से मिलने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा, इसलिए डाक के जरिए भेजने में सावधानी बरतें। साक्षात्कार की सूचना और अन्य अपडेट के लिए आधिकारिक पोर्टल पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments