छत्तसगढ़ के अभनपुर में बीच सड़क पर कार खड़ी कर नायब तहसीलदार ने मनाया जन्मदिन....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर: छत्तीसगढ़ के अभनपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ नायब तहसीलदार विपिन पटेल का जन्मदिन मनाने से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सार्वजनिक सड़क के बीचों-बीच कार खड़ी करके केक काटते और आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद व्यस्त मार्ग पर इस तरह के आयोजनों और यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाए जाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
सड़क पर कार खड़ी कर मनाया गया जश्न
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सड़क पर खड़ी एक कार के बोनट पर केक रखा गया है। इस दौरान बैकग्राउंड में तेज आवाज में फिल्मी गाने बज रहे हैं और जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा है। वीडियो में सड़क पर आतिशबाजी किए जाने के दृश्य भी नजर आ रहे हैं।बताया जा रहा है कि इस आयोजनों के चलते पीछे से आने वाले अन्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हुई। सार्वजनिक मार्ग पर इस तरह की मनमानी पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर आम जनता में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। यूजर्स का कहना है कि सड़कें सभी नागरिकों के आवागमन के लिए होती हैं, और किसी भी निजी आयोजन के कारण यातायात को बाधित करना पूरी तरह गलत है।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों के बीच उठे सवाल
गौरतलब है कि सार्वजनिक सड़कों पर केक काटने, पटाखे फोड़ने और सोशल मीडिया रील्स बनाने जैसी गतिविधियों को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का रुख बेहद सख्त रहा है। अदालत की पाबंदियों के बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आना प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली और नियमों के प्रति उनकी जवाबदेही पर बड़ा सवालिया निशान लगाता है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के आधार पर इस मामले में अब तक किसी आधिकारिक कार्रवाई या प्रशासनिक बयान की पुष्टि नहीं हुई है।
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों का तर्क है कि जब जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारी ही नियमों को ताक पर रख देंगे, तो आम जनता से कानून के पालन की उम्मीद कैसे की जा सकती है। फिलहाल, इस मामले में प्रशासन या पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिसके बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इस लपरवाही पर कोई एक्शन लिया जाता है या नहीं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments