सूरजपुर में दहलाने वाली घटना: नाले के भीतर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
सूरजपुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहाँ के बसदेई चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोल्हूआ नाले (सोनपुर नर्सरी के पास) में एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
मृतक की पहचान सोनपुर निवासी नाहर सिंह के रूप में हुई है। शुरुआती जाँच में मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिसे देखकर यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि युवक की निर्मम हत्या की गई है। हालाँकि, मौत के असली कारणों का अभी आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं हो सका है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और पूरे इलाके को सील कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो पाएगी और उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में भारी दहशत और आक्रोश का माहौल है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments