अभिनेता शोभिनव सत्या पहुंचे कोरबा, रामलीला और फुटका पहाड़ का करेंगे दौरा...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
कोरबा: फिल्म ‘हनुमान अंश’ में आध्यात्मिक संत बाबा नीम करौली की भूमिका निभाने वाले चर्चित अभिनेता शोभिनव सत्या कोरबा पहुंच चुके हैं। नगर निगम की ओर से आयोजित भव्य रामलीला कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनके यहां आगमन से प्रशंसकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ पहुंचने पर रायपुर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
कोरबा प्रवास के दौरान अभिनेता कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, घंटाघर पहुंचने के बाद वह जिले के ऐतिहासिक फुटका पहाड़ जाएंगे, जहां प्रभु श्रीराम के पवित्र पदचिह्नों के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। इस धार्मिक और सांस्कृतिक दौरे को लेकर उनके प्रशंसकों में विशेष उत्सुकता है।
शाम 5 बजे वह एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह फिल्म ‘हनुमान अंश’ से जुड़े अपने अनुभव साझा करेंगे और बाबा नीम करौली जैसे आध्यात्मिक संत का किरदार निभाने की तैयारियों पर मीडिया से चर्चा करेंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments