google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शोएब अख्तर को आई पुराने ‎दिनों की याद, शाहीन को बताया दु‎निया का तेज गेंदबाज

Sep 9, 2023
2 min read


































































पा‎किस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि मौजूदा तेज गेंदबाजी आक्रमण जिसमें शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम शाह शामिल हैं, उन्हें पुराने दिनों की याद दिलाते हैं। अख्तर ने एक प्रेस वार्ता में बोलते हुए पाकिस्तान की शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ की पेस बैटरी पर चर्चा की और शाहीन को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताया। शोएब ने कहा ‎कि जाहिर है, ये युवा बहुत प्रतिभाशाली हैं।

मुझे बहुत खुशी है कि पाकिस्तान बार-बार ऐसे तेज गेंदबाज पैदा करने में सक्षम है। मुझे नहीं पता कि इसका कारण क्या है। सबसे पहले, वहां पंजाब से बहुत सारे तेज गेंदबाज हुआ करते थे। अब रावलपिंडी से एक है और दो पठान हैं। उन्होंने कहा ‎कि पठान बहुत, बहुत मजबूत और सख्त हैं। इसलिए, यह पेस बैटरी मुझे पुराने दिनों की याद दिलाती है। शोएब ने कहा कि इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक मैं शाहीन शाह अफरीदी को मानूंगा। वह अभी अपने करियर के शीर्ष पर हैं।


वहीं, हारिस रऊफ की मानसिकता फिर से विकेट लेने की है। अगर हम नसीम शाह के बारे में बात करते हैं, तो मैंने उन्हें पहले संदेश भेजा था कि विकेट लेने वाली गेदें फेंकी। वह ऐसा कर रहा है। वह गेंद को शाहीन से भी ज्यादा सीम करता है। वह प्रभावी हो सकता है। अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान इस समय नई गेंद से खतरनाक है और यह पेस बैटरी वसीम अकरम और वकार यूनिस के पुराने दिनों की याद दिलाती है। अख्तर बोले- आप जानते हैं पाकिस्तान नई गेंद के साथ कैसे खतरनाक हैं। बार-बार उन्होंने साबित किया है कि हम लोगों को बहुत आसानी से आउट कर सकते हैं। यह मुझे दो डब्ल्यू के युग की याद दिलाता है। जब से वे पेस बैटरी के रूप में खेल रहे हैं, उनकी मानसिकता बहुत मनोरंजक है। वह विकेट लेने के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें रनों की चिंता नहीं है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html