google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी शनी राव गिरफ्तार....

Sep 7
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

बिलासपुर सरकंडा थाना पुलिस ने सूने मकान में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने नशे की जरूरत पूरी करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। चोरी के बाद सामान को बोरी में भरकर घर के पास झाड़ियों में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना अरपा पार इमलीभाठा स्थित शिव शक्ति चौक की है। यहां रहने वाले 40 वर्षीय शिवशंकर जगत अपने परिवार के साथ 28 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे राखी मनाने तखतपुर गए थे। घर में किसी के नहीं होने का फायदा उठाकर चोर ने मकान को निशाना बनाया। अगले दिन शाम करीब 4:30 बजे परिवार वापस लौटा तो मकान का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखने पर टीवी, मिक्सी, डीवीडी, बफर स्पीकर, बर्तन और अन्य घरेलू सामान गायब था। इसके बाद शिवशंकर जगत ने सरकंडा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।


चोरी का सामान बेचने के लिए खोज रहा था ग्राहक

मामला दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कराई। पुलिस ने इलाके के संदिग्ध लोगों से पूछताछ करने के साथ चोरी हुए सामान के बारे में भी जानकारी जुटाई। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि इमलीभाठा निवासी शनी राव कुछ घरेलू सामान बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि उसने नशे की लत के कारण वारदात को अंजाम दिया था।


झाड़ियों में बोरी भरकर छिपाया सामान

पुलिस आरोपी को लेकर उस जगह पहुंची जहां चोरी का सामान छिपाया गया था। उसकी निशानदेही पर घर के पास झाड़ियों से एक बोरी बरामद की गई। पुलिस ने बोरी से टीवी, दो मिक्सी, डीवीडी, छोटा और बड़ा बफर, पीतल की थाली समेत अन्य चोरी का सामान जब्त किया। कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html