google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

धमतरी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: श्यामतराई में पुलिस का छापा, 6 युवतियों समेत 15 गिरफ्तार, मुख्य संचालिका फरार...

5 days ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

धमतरी जिले के श्यामतराई गांव में चल रहे एक बड़े जिस्मफरोशी के धंधे का अर्जुनी पुलिस ने बीती रात पर्दाफाश किया है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। एक रिहायशी मकान में अचानक दबिश देकर पुलिस की टीम ने 9 युवकों और 6 युवतियों को धर दबोचा। पकड़े गए कुल 15 लोगों में दो नाबालिग भी शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, इस पूरे देह व्यापार के नेटवर्क को चलाने वाली मुख्य महिला दलाल और उसका एक साथी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।


बाहरी लड़कियों से कराया जा रहा था अवैध कारोबार -

जानकारी के अनुसार, पुलिस को पिछले कुछ दिनों से श्यामतराई इलाके में एक मकान के भीतर संदिग्ध गतिविधियां चलने की पुख्ता सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर मुखबिरों का जाल बिछाया गया और पुलिस ने पूरी प्लानिंग के साथ मकान पर रेड मार दी। जांच में यह बात सामने आई है कि यहां दूसरे शहरों से युवतियों को बुलाकर लंबे समय से देह व्यापार कराया जा रहा था। छापेमारी के बाद पकड़े गए सभी युवक-युवतियों को थाने लाया गया है।


ग्रामीणों ने पहले ही प्रशासन को दी थी चेतावनी -

इस पूरे मामले में गांव वालों की सतर्कता भी सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मकान में लंबे वक्त से अनजान और बाहरी लोगों का जमघट लगा रहता था। धमतरी के अलावा दूसरे जिलों से भी लोगों के आने-जाने के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा था। इसे लेकर ग्रामीणों ने कुछ समय पहले ही जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। अब पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।


आरोपियों पर मामला दर्ज, सरगना की तलाश तेज -

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पकड़े गए सभी बालिग आरोपियों के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार किए गए लोग धमतरी शहर के अलावा श्यामतराई, डांडेसरा, भालूचुवा, नवागांव कंडेल और तेलीनसत्ती आदि इलाकों के रहने वाले हैं। वहीं, पुलिस अब फरार महिला दलाल और उसके सहयोगी की सरगर्मी से तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि इस महिला के खिलाफ पहले भी इस तरह की शिकायतें मिल चुकी हैं।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html