google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

PM मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प: रायपुर में 9 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ शुभारंभ...

41 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया। एमएमआई हॉस्पिटल रायपुर में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया। यह स्वास्थ्य शिविर 17 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक लगातार आयोजित किया जाएगा, जिसमें लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

















शिविर का शुभारंभ विधिवत भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, शदाणी दरबार के संत युधिष्ठिर लाल, विधायक सुनील सोनी और भाजपा नेता सुभाष तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि समाज सेवा और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया है।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सबसे बड़ा उपहार यही है कि जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिले और सभी लोग स्वस्थ रहें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच है कि देश का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ और खुशहाल रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि सेवा कार्यों के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश मिलता है।


शदाणी दरबार के संत युधिष्ठिर लाल ने कहा कि सिंधी काउंसिल की टीम द्वारा एमएमआई हॉस्पिटल में बहुत बड़ा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बड़ी संख्या में लोग इस शिविर का लाभ उठाएंगे। विधायक सुनील सोनी ने बताया कि इस शिविर में करीब 6800 रुपये तक की जांच पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है। शिविर में कई प्रकार की स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।


कार्यक्रम में शदाणी दरबार के सचिव उदय शदाणी, सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, महिला विंग अध्यक्ष काजल सचदेव, महामंत्री लक्ष्मी बजाज चंचलानी सहित संस्था के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर महक होतवानी, नीता कुकरेजा, किशोर आहूजा, गिरीश लहेजा, जितेंद्र मलघानी, गौरव मंधानी, धनेश मटलानी, रितेश वाधवा, गोल्डी सिदारा और राजकुमार सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html