google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चल रहा सेवा संकल्प अभियान...

11 hours ago
5 min read
  • कलेक्टर जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक,, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिला स्तर पर भव्य बाईक रैली और रंगोली कार्यक्रम का करे आयोजन- कलेक्टर |

  • जिले में सेवा सेतु अभियान (सरकार आपके द्वार) शिविर का गांव गांव कराए मुनादी- कलेक्टर |



















  • जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में आरबीसी 6-4 के तहत राहत दिलाने कलेक्टर ने दिए त्वरित सर्वे के निर्देश |

  • सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश |

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-


सक्ती :- कलेक्टर जयश्री जैन ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न विभाग अंतर्गत लंबित समय सीमा के प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत 7 अक्टूबर को जिला स्तर पर भव्य बाईक रैली और रंगोली कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए हैं। समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने शासन के निर्देशानुसार जिले में 1 से 7 अक्टूबर के मध्य आयोजित होने वाले सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत शिविर आयोजन की गांव गांव व शहर शहर जमीनी स्तर पर मुनादी कराए जाने के निर्देश दिए।


जिससे जिले के ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसकी जानकारी प्राप्त हो सके और आमजन शासन की विभिन्न योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ ले सके। कलेक्टर ने शिविर आयोजन स्थलों पर उचित बैठक व्यवस्था, हेल्थ शिविर, ब्लड डोनेशन कैम्प सहित अन्य विभागीय स्टॉल लगाए जाने के निर्देश दिए। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने बताया की सेवा संकल्प अभियान का आयोजन विभिन्न पहल अंतर्गत किया जाना है।


कार्यक्रम के प्रथम पहल आशीर्वाद का दीया अंतर्गत जिले के विभिन्न स्थलों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इसी प्रकार सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। कलेक्टर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित सभी शिविरो और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में गंभीरता के साथ कार्य करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाये जाने के निर्देश दिए।


समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा मेरा योगदान, जनभागीदारी से एक सेवा कार्य कार्यक्रम अंतर्गत जिले के विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्व सहायता समूह, एनजीओ, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट आदि विभिन्न नागरिकों सहित जिलेवासियों को शामिल करते हुए, जिले में ज्यादा से ज्यादा सेवा संबंधी कार्य कराए जाने कहा, उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए जमीनी स्तर के लोगों को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करते हुए इच्छुक लोगों को सेवा कार्यों से जुड़ने का अवसर दें।


बैठक में कलेक्टर द्वारा महानदी में बढे जल स्तर से जिले के प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व एवं संबंधित विभागों के अमले के माध्यम से सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलभराव अथवा बाढ़ से प्रभावित लोगों के नुकसान का मौके पर जाकर आकलन किया जाए तथा पात्र प्रभावितों के आरबीसी 6-4 के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार, राहत राशि का लाभ दिलाने की कार्रवाई त्वरित सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सर्वे कार्य में तेजी लाने तथा प्रभावित लोगों तक त्वरित राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं एग्रीस्टैक पंजीयन की जानकारी लेते हुए शेष पंजीयन को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने तथा संबंधित मैदानी अमले के माध्यम से कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों से संबंधित इन महत्वपूर्ण कार्यों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर निर्धारित समय में पंजीयन पूर्ण कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए।


बैठक में कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना का जमीनी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कराने, आवेदन एवं आवश्यक प्रक्रिया में आमजन को सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन 1076 के तहत प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की स्थिति की विभागवार जानकारी ली।


उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों से संबंधित शिकायतों एवं आवेदनों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने जिले के सभी विभागीय अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओ और कार्यो का विभागीय स्तर पर भी नियमित रूप से समीक्षा करते हुए आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।


कलेक्टर ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, जिला शिक्षा अधिकारी, विद्यालयों के प्राचार्य व अन्य संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को मिलकर जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए योजना के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए जिले में जल जीवन मिशन का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को ई-ऑफिस अंतर्गत विभागीय कार्यों का संचालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने कहा।


बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत एचपीवी वैक्सिनेशन, निक्षय पोषण योजना, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने सेवा सेतु एप के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निराकरण करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर द्वारा लोक सेवा गारंटी, लंबित पेंशन प्रकरणों, आयुष्मान योजना, पीएम आवास योजना शहरी सहित अन्य विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने तहसीलवार विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, विवादित खाता विभाजन, अविवादित खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।


इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिये गए।


साथ ही विभागवार समय-सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन एवं जनचौपाल में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के एस पैकरा, एसडीएम सक्ती कावेरी मरकाम, एसडीएम डभरा विनय कुमार कश्यप, एसडीएम मालखरौदा रूपेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html