सेवा संकल्प अभियान: ग्राम रसोड़ा और भालूपतेरा में चला 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
महासमुंद। जिले के विकासखण्ड बसना अंतर्गत ग्राम रसोड़ा और भालूपतेरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान का भव्य आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान का मुख्य केंद्र हनुमान मंदिर एवं गणेश चौक परिसर रहा, जहां सामूहिक रूप से साफ-सफाई की गई।
जन-जागरूकता का संदेश: स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता का संदेश देते हुए, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और सुंदर बनाया गया। इस अभियान का मूल उद्देश्य स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना और जनसेवा की भावना को बल देना है।
ग्रामीणों का उत्साह: ग्रामीणों में अभियान को लेकर खासा उत्साह देखा गया और उन्होंने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का दृढ़ संकल्प लिया। इस अवसर पर नरेन्द्र यादव, सरोज पटेल, राकेश भारतीय, राकेश डडसेना, महेंद्र सिंह अरोड़ा, उमेश बंजारा, किरण नायक, आयुष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे और इस अभियान को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











Comments