सेवा संकल्प अभियान: अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर स्वच्छता और माल्यार्पण, श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष किशोर महानंद रहे मौजूद.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत विशेष स्वच्छता और सेवा कार्य का आयोजन किया गया।

विलास सुतार के नेतृत्व में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में श्रम कल्याण मंडल, छत्तीसगढ़ शासन के उपाध्यक्ष और राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त किशोर महानंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के पास साफ-सफाई कर उन्हें माल्यार्पण किया और अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अभियान के तहत प्रतिमा परिसर और उसके आसपास के पूरे प्रांगण में विशेष रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया। उपस्थित जनों ने इस दौरान क्षेत्र को हमेशा स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संकल्प भी लिया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता फैलाना है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments