google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कवर्धा में सनसनीखेज मामला, जमीन की खुदाई के वक्त मिला नर कंकाल और चप्पल...

36 minutes ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पंडरिया थाना इलाके के किशनगढ़ गांव में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों को जमीन के अंदर से एक मानव कंकाल बरामद हुआ है। कंकाल के पास ही एक पुराना गला हुआ बैग और चप्पल भी पड़ी हुई थी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।


ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, किशनगढ़ क्षेत्र में मनरेगा के तहत मजदूर मिट्टी की खुदाई का काम कर रहे थे। उसी दौरान जमीन खोदते समय अचानक यह कंकाल मजदूरों के हाथ लगा। इस भयानक दृश्य को देखकर वहां काम कर रहे लोगों के होश उड़ गए।


घटना की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कंकाल और वहां मिली चीजों को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि यह कंकाल महिला का है या पुरुष का और यह यहां कितने साल पुराना है। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदा लोगों के रिकॉर्ड खंगाल रही है और मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html