वरिष्ठ पत्रकारों ने की भगवान गणेश की आराधना, विधायक सुनील सोनी की मौजूदगी में हुई संध्या आरती.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित गणेश उत्सव में मंगलवार को वरिष्ठ पत्रकारों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की और भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर विधायक सुनील सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनकी मौजूदगी में विधिवत संध्या आरती संपन्न हुई।
इस वर्ष रायपुर प्रेस क्लब का गणेश उत्सव पूरी तरह से 'हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा' की थीम पर केंद्रित है। इस उत्सव को पत्रकार बिरादरी के एक सामूहिक सहभागिता पर्व के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें हर दिन अलग-अलग विधाओं और वर्गों के पत्रकारों को भगवान गणेश की आराधना का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
मंगलवार का दिन इसलिए भी खास रहा क्योंकि इस दौरान वरिष्ठ पत्रकारों ने पूजा में हिस्सा लिया, जिससे पुरानी और वर्तमान पीढ़ी के पत्रकारों के बीच एक आत्मीय संवाद और मिलन का शानदार दृश्य देखने को मिला।
विधायक सुनील सोनी ने दी शुभकामनाएं -
संध्या आरती में शामिल होने के बाद विधायक सुनील सोनी ने प्रेस क्लब के सभी पत्रकार साथियों को गणेश उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ पत्रकारों के साथ काफी देर तक आत्मीय संवाद भी किया।
वरिष्ठों की मौजूदगी नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन: मोहन तिवारी -
प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने इस आयोजन को लेकर कहा कि, "हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष का अवसर हम सभी के लिए बेहद गौरव का विषय है। इसी भावना के साथ इस वर्ष गणेश उत्सव को पत्रकारिता की मजबूत परंपरा और सामूहिक सहभागिता से जोड़ा गया है।" उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति नई पीढ़ी के युवा पत्रकारों के लिए अनुभव हासिल करने और मार्गदर्शन का एक महत्वपूर्ण अवसर है। रायपुर प्रेस क्लब ने सभी पत्रकार साथियों से अपील की है कि वे आगामी दिनों के आयोजनों और संध्या आरती में भी इसी तरह सहभागी बनें।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति -
इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े उपस्थित रहे।
इनके अलावा वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश शर्मा, रामावतार तिवारी, ठाकुर राम साहू, राजेश दुबे, अनिरुद्ध दुबे, प्रशांत शर्मा, मंजूषा शर्मा, शशांक खरे, सजीव वर्मा, वीरेंद्र शर्मा, कौशल तिवारी, नरेंद्र बंगाले, राजेंद्र निगम, शंकर चंद्राकर, टीकम वर्मा, प्रह्लाद दमहे, बल्ला तिवारी, चंद्रकांत दौंड, अविनाश चौबे, रतन पांडे, शगुफ्ता शिरीन, कमलेश गोगिया, मनीष वोरा, सनत तिवारी, पीयूष मिश्रा, प्रदीप साहू, कमलाकांत, विजय यादव, विद्याभूषण सिन्हा, पवन ठाकुर और सैयद सलमा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











Comments