मोहला-मानपुर में लोकतंत्र बचाओ सभा का आयोजन, कांग्रेस पर साधा निशाना...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: जिले के गोटाटोला गांव में हाल ही में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" के बैनर तले एक विशेष पदयात्रा और जनसभा का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विपक्षी दल की कार्यशैली और नीतियों पर जमकर निशाना साधा गया तथा जनता के बीच वैचारिक संदेश पहुंचाया गया।
आयोजन के दौरान वक्ताओं ने जनसमूह को संबोधित करते हुए विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे और क्षेत्र के विकास तथा व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा, महामंत्री अनिल गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी, स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#लोकतंत्रबचाओ #अराजकताहटाओ #ChhattisgarhNews #MohlaManpur #breakingADNnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments