google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सेल का शानदार प्रदर्शन, दूसरी तिमाही में मुनाफा 315% बढ़कर 1,774 करोड़ रुपये...

Nov 1
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली :- सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन किया है। जुलाई से सितंबर 2026 के बीच कंपनी का स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ बढ़कर 1,774 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 427 करोड़ रुपये था। कंपनी का परिचालन राजस्व भी 26,704 करोड़ रुपये से बढ़कर 31,998 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान बिक्री 49.1 लाख टन से बढ़कर 51.6 लाख टन और कच्चे इस्पात का उत्पादन 46.5 लाख टन से बढ़कर 48.5 लाख टन दर्ज किया गया।


सेल ने बताया कि पहली तिमाही की तुलना में अधिक मूल्य वाले उत्पादों की मात्रा में 36 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कंपनी का जोर बाजार की मांग के अनुरूप विशेष ग्रेड और उच्च गुणवत्ता वाले इस्पात के उत्पादन पर है। रेलवे क्षेत्र में भी कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा। अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच भारतीय रेलवे को लंबी रेल पटरियों की आपूर्ति में 7 प्रतिशत और व्हील-एक्सल आपूर्ति में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। वंदे भारत ट्रेनों के लिए स्वदेशी पहियों की आपूर्ति को भी कंपनी ने महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।


पहली छमाही में हाई-एंड स्टील का उत्पादन करीब 30 प्रतिशत बढ़कर 20 लाख टन रहा। वहीं लौह अयस्क उत्पादन में 13 प्रतिशत और इसकी बिक्री में 190 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। सेल आगे विशेष इस्पात, तकनीकी सुधार, डिजिटलीकरण और उत्पादन क्षमता विस्तार पर ध्यान देगी। कंपनी ने वित्त वर्ष 2030-31 तक कच्चे इस्पात की वार्षिक क्षमता करीब 350 लाख टन करने का लक्ष्य रखा है। #SAIL #SteelIndustry #BusinessNews #NewDelhi #VandeBharat #IndianRailways #SteelProduction #HighEndSteel #BreakingADNNews



Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html