google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा: 'चेन्दरू पुरस्कार' से सम्मानित होंगे जमीनी नायक, राज्योत्सव में होगा भव्य एलान....

4 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर: छत्तीसगढ़ की माटी, लोकसंस्कृति और जनजातीय परंपराओं को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए राज्य सरकार ने अनूठी पहल की है। बस्तर के प्रसिद्ध वैश्विक नायक चेन्दरू के नाम पर शुरू किए गए 'चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार' के जरिए गांवों की तस्वीर बदलने वाले हुनरमंदों को सम्मानित किया जाएगा। इसके नियम लागू हो चुके हैं और अब ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को राज्योत्सव के मंच पर सम्मानित किया जाएगा।


पर्यटन को रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था से जोड़ने की बड़ी तैयारी -

पर्यटन विभाग के अनुसार, इस प्रतिष्ठित पुरस्कार का उद्देश्य उन लोगों को सामने लाना है जो गांवों में होमस्टे, पारंपरिक व्यंजनों, हस्तशिल्प, लोककला और सामुदायिक पर्यटन के जरिए अपनी माटी का मान बढ़ा रहे हैं। सरकार का मानना है कि ग्रामीण पर्यटन से केवल सैर-सपाटा ही नहीं होता, बल्कि स्थानीय आर्थिकी मजबूत होती है और आय का सीधा जरिया गांवों तक पहुंचता है। बस्तर और सरगुजा की संस्कृति से लेकर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्वों और जीवनशैली का यह अनूठा संगम पर्यटकों को एक नया और वास्तविक अनुभव देगा।


एक लाख रुपये नकद और सचित्र स्मारिका होगी जारी -

इस योजना के तहत चयनित होने वाले बेहतरीन प्रयासों को हर साल 1,00000 रुपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र से नवाजा जाएगा। खास बात यह है कि यह सम्मान किसी भी व्यक्ति को उसके जीवनकाल में केवल एक बार ही मिलेगा, जिससे नए और नवाचारी लोगों को मौका मिल सके।


प्रविष्टियों के पारदर्शी मूल्यांकन के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय जूरी का गठन किया गया है, जो रोजगार सृजन, सांस्कृतिक संरक्षण और समुदाय की भागीदारी जैसे पैमानों पर काम की परख करेगी। इसके लिए जल्द ही प्रमुख समाचार पत्रों के जरिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।


राज्योत्सव में सजेगा सम्मान समारोह -

विजेताओं के नाम पर मुहर लगने के बाद उन्हें राज्योत्सव के मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विजेताओं के संघर्ष, नवाचार और सफलता की कहानियों को समेटे हुए एक सचित्र स्मारिका भी जारी की जाएगी, जो देश-दुनिया के सामने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण विकास का नया मॉडल पेश करेगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html